HomeBreaking Newsक्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता:8 लाख की ब्राउन शुगर के साथ...

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता:8 लाख की ब्राउन शुगर के साथ हिस्ट्रीशीटर ड्रग माफिया गिरफ्तार

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के मुरार इलाक़े के चर्चित हिस्ट्रीशीटर जीतू नागपाल को क्राइम ब्रांच ने ड्रग पैडलिंग में गिरफ़्तार किया है। बदमाश के पास से अस्सी ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में क़ीमत आठ लाख रुपये है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी अमित सांघी को लंबे समय से इत्तला मिल रही थी कि मुरार में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर जीतू नागपाल ड्रग रैकेट ऑपरेट कर रहा है। वह खुद स्मैक का आदी हो चुका हैँ। इसके साथ ही वह महँगे नशे शहर में कई हाईप्रोफ़ाइल लोगों को खपा रहा है। इसकी सूचना पर एसपी ने डीएसपी क्राइम ब्रांच रत्नेश तोमर को धरपकड़ का टास्क दिया। रत्नेश तोमर ने सब इंस्पेक्टर मनोज परमार के साथ टीम को अजीत उर्फ़ जीतू नागपाल पर नज़र रखकर धरपकड़ करने के निर्देश दिये। इसके बाद मुखबिर ने बीती रात इत्तला दी कि जीतू ब्राउन शुगर की खेप लेकर ग्राहक को देने जा रहा है। इस इत्तला पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की और छह नंबर चौराहे पर जीतू नागपाल को घेर लिया। जीतू सादा वर्दी में पुलिस वालों को देखकर भागने लगा। जबकि क्राइम ब्रांच के जवानों ने उसे मौक़े पर ही दबोच लिया। जीतू के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक पॉलिथिन निकली। इसमें भूरे से रंग का पाउडर निकला। पूछताछ में तस्दीक़ हुई कि पाउडर ब्राउन शुगर ही है। इसकी मात्रा अस्सी ग्राम बताई गई है, जिसकी बाज़ार में क़ीमत आठ लाख रुपये है। पुलिस ड्रग पैडलर से पूछताछ कर रही है की वह किस किस को शहर में नशे की खेप देता है। इसके साथ ही वह कहाँ से महँगे नशे मँगवाता है।

हिस्ट्रीशीटर है बदमाश

नागपाल तीन दशकों से मुरार इलाक़े में सक्रिय है। उस पर हत्या के प्रयास, लूट व अवैध हथियार पकड़े जाने के 18 केस है। इसने एक पुलिस दरोगा के साथ कोटा में एक सराफा कारोबारी से कोरोडो का सोना भी लूटा था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

धरपकड़ करने वाले में SI मनोज सिंह परमार,प्रआर राजीव सोलंकी,प्रआर दिनेश तोमर,आर नरवीर राना,आर योगेन्द्र सिंह,आर भगवती सोलंकी,आर रामवीर सिंह व आर महेन्द्र सिकरवार की भूमिका सराहनीय रही।

इनका कहना

एसपी सर को नशे के अवैध के कारोबार की सूचना मिली थी। उनके निर्देशन में ब्राउन शुगर की पैडलिंग कर रहे हिस्ट्रीशीटर जीतू को पकड़ा है। उसके पूरे नेटवर्क की जाँच की जा रही है।

–रत्नेश सिंह तोमर, डीएसपी क्राइम ब्रांच।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!