बता दें कि गायत्री नगर थाना चिमनगंज उज्जैन क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर दबीश देकर 07 लोगो को अनैतिक देह व्यापार करने के आरोप मे थाना चिमनगंजमण्डी पर अप.क्र.996/2020 धारा 3,5,7(b) अनैतिक देह व्यापार के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को महिला और युवतियों के फोटो पहुंचाए जाते थे। जिसके बाद कीमत तय होती थी।
उज्जैन/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के उज्जैन के आगर रोड स्थित गायत्री नगर में सेक्स रैकेट चलाए जाने का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद मंगलवार को चिमनगंज पुलिस की टीम ने दबिश देकर एक मकान से 4 महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आगर रोड स्थित गायत्री नगर में लोगों की शिकायत के बाद छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें 4 महिला और तीन युवक पकड़े गए हैं। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चिमनगंज थाने पर लेकर आई। पुलिस के अनुसार, उक्त कार्रवाई क्षेत्र के लोगों की शिकायत के बाद की गई थी। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट में पकड़ी गई महिलाएं उज्जैन के आसपास की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार महिलाओं में एक कालगर्ल इंदौर की निवासी है। देह व्यापार कराने वाली सरगना महिलाओं को ग्राहकों की डिमांड पर बुलाती थी। गायत्रीनगर के लोगों को नेहा नामक महिला के घर पर कई दिन से युवक-युवतियों को आते-जाते देख शंका हुई थी। उन्होंने चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना दी थी।
मंगलवार को महिला के घर पर युवक-युवतियों की मौजूदगी का पता चलते ही सीएपी पल्लवी शुक्ला ने मंडी थाना व महिला थाना एएसआई जुबेदा शेख साथ लेकर दबिश दी। मौके से रवि पिता राजेंद्र निवासी देवास, सूरज गुर्जर निवासी खड़ोतिया इंगोरिया, रवींद्र आंजना निवासी इंगोरिया कालगर्लों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। मंडी पुलिस ने बताया एक महिला छोटा बागड़दा रोड इंदौर की है जबकि दो इंदिरानगर व ब्रजनगर की बताई गई है। देह व्यापार कराने वाली सरगना ने बताया एक ग्राहक से 700 रुपए लेती थी व 300 रुपए अपना कमीशन काटकर 400 महिला को देती थी।
