रायपुर/छत्तीसगढ़………….
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना के प्रभारी नितिन उपाध्याय द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, थाना प्रभारी की इस हरकत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस तरह की अमानवीयता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच हो रही है, उसे छुट्टी पर भेजा गया है।
क्या है वीडियो में…………..
दरअसल, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में थाना प्रभारी उपाध्याय हाथ में झोला थामे युवक को पीट रहे हैं और बचाने आई उसकी मां को धक्का दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद से लोगों ने सरकार और पुलिस के काम करने के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं। बताया गया है कि यह वीडियो रविवार सुबह रिकॉर्ड किया गया था।
इससे पहले भी वीडियो हुआ था वायरल………….
इससे पहले भी, वह एक वीडियो में राहगीरों को पीटते नजर आए थे। वहीं, इस मामले पर, रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख ने कहा है कि बिरगांव कंटेनमेंट जोन में लोगों को लाठी मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही अलग से घटना की जांच के लिए अतिरक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को जिम्मा दिया गया है।
क्या है पूरा मामला……………..
प्राप्त जानकारी के अनुसार,रायपुर का एक वीडियो पूरे देश में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स राह से गुजरते लोगों पर बेरहमी से डंडे बरसाता दिख रहा है। लोगों को डंडे बरसाता ये शख्स राजधानी के उरला थाने का टीआई नितिन उपाध्याय है। नितिन उपाध्याय की जिस इलाक़े के थानेदार हैं वो कंटेनमेंट ज़ोन है। जहां पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान उल्लंघन करने वालों की बेरहमी से पिटाई हुई। दरअसल बीरगांव इलाके में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है। शनिवार को बीरगांव इलाके में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस के समझाने के बाद भी जब लोगों ने घरों से निकलना बंद नहीं किया तो उरला थाना टीआई ने राह से गुजरते लोगों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसी दौरान किसी ने इस पुलिसिया पिटाई का वीडियो बना लिया जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया अमानवीय कृत्य…………
मुख्यमत्री ने ट्वीटर पर उरला थाना प्रभारी के इस कृत्य को अमानवीय बताया और कहा- ऐसा दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने मामले में ट्वीट कर लिखा- विभागीय जांच का गठन किया गया है और उसे छुट्टी पर भेज दिया गया है।
This is inhuman and not acceptable.
Departmental enquiry has been constituted and he has been sent on leave. https://t.co/jLXxxCkApu
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 8, 2020
