HomeNews Headlinesयुवा कारोबारी पवन दुबे की सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर हत्या,बदमाशों पर नियंत्रण...

युवा कारोबारी पवन दुबे की सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर हत्या,बदमाशों पर नियंत्रण के लिए यूपी पुलिस की तर्ज पर चलना चाहिए ऑपरेशन आल आउट


जबलपुर/मध्यप्रदेश…….


आज मध्यप्रदेश में अपराधों और हिस्ट्रीशीटरों पर नियंत्रण के लिए यूपी पुलिस की तर्ज पर ऑपरेशन आल आउट की सख्त जरूरत है जिससे अपराधियों के दिलों में पुलिस का खौफ़ कायम हो सके नही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति निश्चित है।


मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है जहाँ सोमवार की शाम को फिर एक बार बदमाशों ने खुलेआम गोलियां बरसाईं

जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना मंडला रोड स्थित राजुल टाउनशिप में चग्गर फॉर्म के पास हुई। जहां, शाम को अंधेरा होते ही अचानक गोलियों की धाय-धाय सुनाई दी इसस लोग दहशत में आ गए कुछ देर बाद जब लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो सड़क पर एक युवक मृत पड़ा था।

पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।


दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोलियां………


पुलिस के अनुसार घटना के वक्त पवन एक्टिवा से जा रहा था। उसके साथ उसका एक दोस्त भी था।

हमलावर काफी देर से उनका पीछा कर रहे थे जैसे ही दोनों राजुल टाउनशिप की ओर बढ़े बाइक सवारों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इससे घबराकर पवन का दोस्त पास के एक घर में जाकर छिप गया।

वहीं, पवन बाइक सवारों से अपनी जान की भीख मांगते हुए दौड़ता रहा वह मदद के लिए भी चिल्लाया

इसी बीच बाइक सवारों ने उस पर गोलियां दागना शुरू कर दिया।

एक के बाद एक 7 गोली लगी जिससे उसका सीना और पीठ छल्ली हो गए वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गए।


साँसे थमने तक रुके रहे शूटर्स……..


पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक का नाम पवन दुबे है। वह गोराबाजार थानांतर्गत चैतन्य सिटी के नेता कॉलोनी में रहता है।

सोमवार की शाम को वह अपने एक दोस्त के साथ था। इसी दौरान बाइक सवार शूटरों ने उसका करीब एक किमी तक पीछा किया। उसके बाद राजुल टाउनशिप के पास उस पर गोलियां बरसा दीं गोलियां लगने के कुछ देर बाद ही उसने ही मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया।

शूटर्स के हौसले इतने बुलंद थे कि हार्ट बीट चैक करने के बाद इत्मिनान से बाइक उठाकर घटनास्थल से फरार हुए।


प्रॉपर्टी विवाद या प्रेमप्रसंग…….


पुलिस अभी तक पवन की हत्या के वजह के बारे में ठोस जानकारी नहीं जुटा पायी है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात के पीछे रेत माफिया, प्रॉपर्टी विवाद और प्रेम प्रसंग को जोड़ रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है

लेकिन मृतक की एक्टिवा की डिक्की में 2 लाख रुपए मिलने की बात सामने आयी है। ऐसे में मामले में लेन-देन से जुड़े विवाद की आशंका से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है।


घटनास्थल से बरामद मोबाइल खोलेगा कई राज……..


पुलिस ने बाइक सवार हत्यारों की पहचान का दावा किया है। लेकिन उनके नामों का फिलहाल खुलास नहीं किया है। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह फोन हत्यारों का बताया जा रहा है। जो घटना के दौरान उनसे छूट गया पुलिस मोबाइल फोन के रिकॉर्ड खंगाल रही है साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही मृतक के परिजनों से उसकी किसी से रंजिश और पुराने विवाद की जानकारी जुटा रही है पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कररही है।


थाना प्रभारी ने बताया……..


रेत गिट्टी के सप्लायर पवन दुबे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का पटाक्षेप होने की संभावना है।

-अनिल गुप्ता, टीआई गोराबाजार

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!