HomeNews Headlinesचम्बल घाटी में रेत माफ़ियाओं का आतंक: रेत माफ़ियाओं का स्टिंग करने...

चम्बल घाटी में रेत माफ़ियाओं का आतंक: रेत माफ़ियाओं का स्टिंग करने वाले पत्रकार संदीप शर्मा को ट्रक ने कुचला,मौत

भिण्ड/मध्यप्रदेश………


रेत मफीयायों का आतंक चम्बल घाटी में किस तरह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि

चाहें पुलिस अधिकारी हो या पत्रकार या आमजनता कोई भी सुरक्षित नहीं है।

क्योंकि इनके होंसले राजनैतिक संरक्षण के चलते इतने बुलंद है कि किसी को भी निशाना बनाने से नही चुकतें

ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के भिंड जिले का है जहाँ

पुलिस और रेत माफिया के गठजोड़ का स्टिंग कर भंडाफोड़ करने वाले पत्रकार संदीप शर्मा की एक ट्रक एक्सीडेंट में मौत हो गई है। पुलिस ने अब तक इस मामले में सामान्य एक्सीडेंट दिखाकर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन संदीप शर्मा के भांजे ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने अटेर के एसडीओपी रहे इंद्रवीर भदौरिया पर हत्या का आरोप लगाया है।

भांजे प्रशांत पुरोहित ने कहा कि मामा की एक्सीडेंट में मौत नहीं हुई, बल्कि उन्हें मारा गया।

पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है, लेेकिन चालक फरार है।

पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 


संदीप शर्मा के भांजे संदीप पुरोहित ने आरोप लगाया है कि सोमवार को सुबह जब मामा घर से बाइक से निकले थे, उसी समय ट्रक उनके पीछे लग गया था।

कोतवाली थाने के सामने ट्रक ने टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गया।

बता दें कि संदीप शर्मा ने तत्कालीन अटेर एसडीओपी इंद्रवीर भदौरिया का स्टिंग कर पुलिस-माफिया का स्टिंग करके भंडाफोड़ किया था।

जिसकी वजह से एसडीओपी को काफी परेशानी हुई थी, संदीप एक स्थानिये न्यूज चैनल में काम करते थे। 


घटनाक्रम……..


हादसा उस वक्त हुआ जब संदीप शहर कोतवाली के पास से गुजर रहे थे और उनको एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। उनको डायल-100 से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया। रेत माफिया और पुलिस के गठजोड़ के स्टिंग के बाद संदीप इस तरह के हादसे की आशंका पहले ही जता चुके थे।

उन्होंने एसडीओपी इंद्रवीर भदौरिया के खिलाफ आईजी से शिकायत भी की थी। बता दें कि इससे पहले भी रेत माफिया प्रदेश में कई बार बड़े अधिकारियों तक पर हमला कर चुके हैं। 


एसआईटी जांच के लिए गठित……….


पत्रकार संदीप शर्मा की मौत की जांच के लिए एसपी प्रशांत खरे ने एसआईटी गठित की है। डीएसपी राकेश छारी, टीआई मेहगांव नरेंद्र त्रिपाठी, टीआई कोतवाली शैलेन्द्र कुशवाह, एसआई आशुतोष शर्मा, एएसआई सत्यवीर सिंह और साइबर सेल एसआईटी में शामिल हैं। एसआईटी जांच कर एसपी रिपोर्ट देगी।


पत्रकार संदीप शर्मा को ट्रक द्वारा कुचला…..

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!