HomeNews Headlinesआतंकी हमले में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या

आतंकी हमले में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर………


राइजिंग कश्मीर के एडिटर शुजात बुखारी को उनके ऑफिस के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुखारी को श्रीनगर के प्रेस एवेन्यू में उनके ऑफिस के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। उन्हें सिर और पेट के पास गोलियां मारी गईं।

जम्मू कश्मीर के चर्चित अखबार के संपादक सुजात बुखारी को देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी। इस हमले में उनका पीएसओ भी घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


क्या है मामला……..


जानकारी के अनुसार श्रीनगर के प्रेस कालोनी में देर शाम आतंकियों ने कश्मीर के चर्चित पत्रकार सुजात बुखारी को निशाना बना कर हमला कर दिया। आतंकियों ने उनकी गाड़ी को घेर कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।

जिसमें वह और उनका पीएसओ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी हालांकि आतंकियों का कोई पता नहीं चल सका है। 

उनके साथ ड्राइवर और निजी सुरक्षाकर्मी भी था। इस हमले में सुजात बुखारी के एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!