HomeNews Headlinesक्या हुआ जब पुलिस हेड कांस्टेबल ने एसपी को पत्र लिखकर माँगी,पत्नी...

क्या हुआ जब पुलिस हेड कांस्टेबल ने एसपी को पत्र लिखकर माँगी,पत्नी को पीटने की अनुमति

रायगढ़/छत्तीसगढ़…….


आज एक अजब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहाँ पत्नी से पीड़ित पुलिस हेड कांस्टेबल ने

एसपी को चिट्ठी लिखकर अपनी पत्नी को पीटने की अनुमति माँगी हैं। कानून के हिसाब से पत्नी को पीटना घरेलु हिंसा के दायरे में आता है, लेकिन अब हम आपको जो बात बताने वाले हैं उस पर आपको भी यकीन नहीं होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल की चिट्ठी वायरल हो रही है और चर्चा विषय बनी हुई है। कांस्टेबल ने एसपी से अपनी पत्नी को पीटने की अनुमति मांगी है।


क्या है मामला……..


दरअसल, छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिसकर्मियों के परिवारजनों ने वेतन वृद्धि समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ रखा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक हेड कांस्टेबल का एसपी को लिखा आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे हेड कांस्टेबल ने एसपी से अपनी पत्नी को पीटने की अनुमति मांगी है। वायरल हुए इस आवेदन के मुताबिक रायगढ़ में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। हालांकि, हेड कांस्टेबल के इस पत्र की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है।


क्या लिखा है पत्र में……..


वायरल हो रहे इस पत्र में आरक्षक ने लिखा कि अपनी मांगों को लेकर पुलिस कर्मी सपरिवार विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इस आंदोलन में मेरी पत्नी भी शामिल होना चाहती है, जबकि मैं नहीं चाहता कि वह धरना प्रदर्शन में शामिल हो, इसलिए मेरी पत्नी को रोकने के लिए मुझे उसे पीटने के अनुमति दें। सर मेरी पत्नी ऊंचे और राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। जिसके कारण मुझे उसके आदेशानुसार ही कार्य करना पड़ता है। अब उसे रोकने के लिए मारना पीटना आवश्यक है। लेकिन उसका मायका राजनीतिक होने के कारण मुझ पर कभी भी अपराध दर्ज करवा सकती है। अत: आपसे निवेदन हैं कि आप मुझे उसे मारने और डराने धमकाने की अनुमति दें। ताकि मैं उसे वहां जाने से रोक सकूं।


वायरल हेड कांस्टेबल की चिट्टी……..


 


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!