HomeNews Headlinesदतिया में जन्में सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जगदीप...

दतिया में जन्में सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जगदीप का निधन

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में बॉलीवुड के पांच बड़ी हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं अप्रैल महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर ने अपने प्राण त्याग दिए थे इसके बाद जून के महीने में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी वही इसी महीने कुछ दिनों पहले सरोज खान का निधन हो गया था।



मुंबई/महाराष्ट्र………….


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सूरमा भोपाली Soorma Bhopali के नाम से लोकप्रिय जगदीप Jagdeep का आज रात 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित अपने घर पर ही हुआ वे 81 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से वे बीमार थे। बुधवार शाम उन्‍होंने आखिरी सांस ली। 400 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उन्‍हें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र अभिनीत फिल्म 'शोले' में सोरमा भोपाली की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। जगदीप को कई हॉरर फिल्मों में उनके अदाकारी के लिए भी जाना जाता था, जिनमें पुराना मंदिर ख्‍यात है। फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' में उनके काम को लोगों ने काफी सराहा था और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी जगदीप की तारीफ की थी। बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफ़री और टीवी निर्माता नावेद जाफ़री जगदीप के बेटे हैं। उनके इंतकाल की खबर आने के बाद प्रशंसकों ने ट्विटर पर जगदीप को फिल्मों से उनकी तस्वीरें शेयर कर श्रद्धांजलि दी। जगदीप का जन्म ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंग में (अब मध्य प्रदेश) 29 मार्च 1939 को हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 1994 में आई 'अंदाज अपना अपना', 1975 में आई 'शोले' और 1972 में आई 'अपना देश' में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। जगदीप ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साल 1951 में फिल्म 'अफसाना' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और एक कॉमेडियन के तौर पर उन्होंने 'दो बीघा ज़मीन' से डेब्यू किया था।



जगदीप ने की 33 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी…………


जगदीप अपनी तीसरी शादी को लेकर विवादों में घिर गए। दरअसल, मामला यह है कि जगदीप के दूसरे बेटे नावेद को देखने लड़की वाले आए थे, लेकिन नावेद ने शादी से मना कर दिया। दरअसल, नावेद उस वक्त अपना करिअर बनाने में लगे थे। इस बीच जिस लड़की से नावेद की शादी होन वाली थी, उसकी बहन पर जगदीप का दिल आ गया। उन्होंने लगे हाथ उसे प्रपोज कर डाला और वो मान भी गई। उम्र में जगदीप से उनकी तीसरी पत्नी नाज़िमा 33 साल छोटी हैं। मीडिया की सुर्खिया बनी इस शादी से पहली पत्नी से जगदीप के सबसे बेटे जावेद जाफरी के भी खफा होने की खबरें भी आईं , लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। नाजिमा और जगदीप के बेटी का नाम मुस्कान है जो कि अपने कजिन भाई जावेद के बेटे मिजान से सिर्फ 6 महीने छोटी है।


मुख्यमंत्री शिवराज ने श्रद्धांजलि अर्पित की………….


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जगदीप के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा ‘फिल्म ‘अफ़साना’ में बाल कलाकार के रूप में अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत कर ‘शोले’, ‘अन्दाज अपना अपना’ समेत 400 से अधिक फ़िल्मों में हमारा दिल जीतने वाले सय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप जी आज हमारे बीच नहीं रहे। बस एक बात कहना चाहूँगा ‘आपका नाम सूरमा भोपाली एसे ही नहीं था’।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!