HomeNews Headlinesबसों की आमने-सामने की जोरदार भिड़त में,5 की मौत 2 दर्जन से...

बसों की आमने-सामने की जोरदार भिड़त में,5 की मौत 2 दर्जन से ज्यादा घायल

बसों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद हर तरफ हाहाकार मची हुई थी। लोग अपने परिजनों व नाते रिश्तेदारों को ढूंढने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल हर संभव इलाज किए जाने की बात कही।



भिण्ड/मध्यप्रदेश………….


मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में बसों की आमने सामने की जोरदार भिड़त में कई लोगों की जान चली गयी। जानकारी के अनुसार जिले के रौन थाना क्षेत्र के मेहदा गांव के पास दोपहर बाद दो बसों की सीधी भिड़ंत में पांच यात्रियों की मौत हो गई। 25 घायलों को भिण्ड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार दोपहर मेहदा घाट के पास हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में बस के ड्राइवर सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद और रोड उमरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से 3 शवों और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, दो यात्रियों की मौत जिला अस्पताल पहुंचने के दौरान हुई। वहीं दो महिला और दो बच्चे समेत छह यात्रियों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!