HomeNews Headlinesदुःखद:आरक्षक की लट्ठ और पत्थर मारकर हत्या,वहीं दूसरी ओर हादसे में पुलिसकर्मी...

दुःखद:आरक्षक की लट्ठ और पत्थर मारकर हत्या,वहीं दूसरी ओर हादसे में पुलिसकर्मी सहित 2 की मौत

खंडवा/मध्यप्रदेश………..


मध्यप्रदेश के खंडवा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया जहाँ अपने ड्यूटी निभाने गए आरक्षक की हत्या कर दी गयी। मामला मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम रोहणी का हैं जहाँ आरक्षक की पत्थर और लट्ठ मारकर हत्या कर दी गई। अवैध गांजा बेचने की सूचना पर आरक्षक पहुंचा था। इसके बाद हुए विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।


क्या है मामला………….


रविवार दोपहर मूंदी थाने में पदस्थ आरक्षक लालसिंह पिता सुखराम ग्राम रोहणी पहुंचा। यहां उस पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरक्षक के घायल होने के बाद 108 एंबुलेंस से उसे मूंदी लाया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद खंडवा रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक रुचिवर्धन मिश्र मूंदी थाने पहुंची और जानकारी ली। एसपी ने बताया कि विवाद गांजा बेचने को लेकर होने की बात सामने आई है। जांच उपरांत ही स्थिति स्प्ष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मेहताब हुकमा बंजारा (47), विनोद मेहताब (27), ध्रुवसिंह मनोहर सिंह (47) करोंद को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित फरार है। आरक्षक मूलत: देवास जिले के तुतीखेड़ा गांव का रहने वाला था।


देवास के राजोदा बायपास पर हादसा: एक आरक्षक समेत दो की मौत………..



देवास जिले के राजोदा बायपास का पास एक केले से भरा ट्रक चुनाव व्यवस्था के तहत बनी अस्थायी पुलिस चौकी पर अचानक पलट गया। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के समय चौकी में आरक्षक कमल पारगी मप्र गृह निर्माण मंडल के इंजीनियर कुंवर सिंह डावर मौजूद थे। इसी दौरान बायपास से गुजरता एक ट्रक चौकी पर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबे दोनों लोगों को लगभग 30 मिनिट बाद ट्रक को सीधा कर निकाला गया, जिसके बाद दोनों को देवास सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर देवास एसपी और कलेक्टर पहुंच गए।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!