बता दें कि टीआई संदीप अयाची का पूर्व में भी विवादों से नाता रहा है। इसके पूर्व नरसिंहपुर में उनके खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज हाे चुका है। रीवा में मूर्ति चोरी का प्रकरण दर्ज हाे चुका है। जबलपुर के पनागर में पदस्थापना के समय लोकायुक्त में सह आरोपी बनते हुए बचे थे।
जबलपुर/मध्यप्रदेश।
प्यार में धोखा खाए लोग अक्सर पुलिस के पास जातें हैं। लेकिन ये धोखा अगर पुलिस अधिकारियों द्वारा ही दिया जाए तो मजलूम कहाँ जाए।
दरअसल,जबलपुर में पदस्थ एक महिला पुलिस आरक्षक
ने आरोप लगाया है कि उसे प्यार में धोखा देने वाला खुद थाना प्रभारी है। देररात कोतवाली थाना में जमकर हंगामा करते हुए महिला आरक्षक कोतवाली थाने पहुंची और कटनी जिले में तैनात थाना प्रभारी पर प्यार के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया।
लेडी कॉन्स्टेबल और कटनी के टीआई की लव स्टोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कॉन्स्टेबल उनके घर पहुंच गई और पत्नी जैसे रखने के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। टीआई के इश्क की शिकायत एसपी तक पहुंच चुकी है। पहले दोनों जबलपुर में एक थाने में रहे थे। 25 साल की लेडी कॉन्स्टेबल की शादी नहीं हुई है। 44 साल के टीआई के दो बच्चे हैं। उनकी एक बेटी 16 साल से बड़ी है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,संदीप अयाची कटनी के बरही में टीआई हैं। उनका घर जबलपुर में है। वे बुधवार दोपहर में जबलपुर आए, तभी लेडी कॉन्स्टेबल आ धमकी। कॉन्स्टेबल ने टीआई से शादी करने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को फोन पर पूरा किस्सा सुनाया। एसपी से कहा कि टीआई संदीप अयाची से मेरी शादी कराओ, नहीं तो सुसाइड कर लूंगी। इसके बाद हंगामा मच गया। एसपी के निर्देश पर लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश शुरू की गई। वह शाम 5.30 बजे मिलीं। लेडी कॉन्स्टेबल और टीआई के बीच कोतवाली थाने में देर तक बातचीत का दौर चलता रहा। कॉन्स्टेबल शादी के अलावा किसी बात पर राजी नहीं हैं।
देररात तक थाने में हंगामा मचा

टीआई अयाची और लेडी कॉन्स्टेबल देर रात तक कोतवाली थाने में मौजूद रहे। उनके बीच समझौते को लेकर चर्चाएं होती रहीं, लेकिन कॉन्स्टेबल इस बात पर अड़ी रहीं कि शादी से कम उसे कुछ मंजूर नहीं।
कोतवाली थाने में इस हाईप्रोफाइल ड्रामे को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। लेडी कॉन्स्टेबल कई बार अधिकारियों के चैंबर से चिल्लाते हुए निकली कि वो गर्भवती है। वो किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।
कैसे बढ़ी नजदीकियां
बताया जाता है कि लेडी कॉन्स्टेबल की मुलाकात टीआई अयाची से जबलपुर के पनागर थाने में तैनाती के दौरान हुई थी। बाद में जब वे लाइन हाजिर हुए तो लेडी कॉन्स्टेबल की तैनाती लार्डगंज में कराई। अयाची को जबलपुर के मदनमहल थाने की कमान मिली तो लेडी कॉन्स्टेबल भी वहीं आ गईं। कोविड काल में दोनों की करीब खुलकर चर्चा में आ गई।
टीआई अयाची से शादी नहीं हुई तो जान दे दूंगी
लेडी कॉन्स्टेबल ने एसपी बहुगुणा को रोते हुए आपबीती सुनाई। कहा कि टीआई अयाची ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पत्नी जैसे संबंध बनाए। अब वे शादी से मना कर रहे हैं। मेरी उनसे शादी नहीं हुई तो जान दे दूंगी। लेडी कॉन्स्टेबल से बात होने के बाद एसपी बहुगुणा ने तत्काल सभी थानों को अलर्ट किया तब जाकर कॉन्स्टेबल शाम को मिली, जिसे कोतवाली थाने ले जाया गया। इधर, खबर लगते ही टीआई अयाची की पत्नी ने कोतवाली थाने पहुंचकर लेडी कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत में कहा कि कॉन्स्टेबल उनके पति को ब्लैकमेल कर रही है। मांग पूरी न होने पर वह झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा मामला
मामले तूल पकड़ा तो अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की जानकारी आईजी उमेश जोगा को दी। सूत्रों के अनुसार आईजी जोगा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कॉन्स्टेबल की बात को तवज्जो दी जाए और वैधानिक कार्रवाई की जाए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि कॉन्स्टेबल की शिकायत की जांच की जा रही है।
