भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में अधिकारियों के तबादलों (MP Transfer) का दौर जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। अब राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन IAS अधिकारियों (IAS officers transfers) के तबादला आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (MP General Administration Department) द्वारा जारी आदेश में डॉ. नेहा जैन सहायक कलेक्टर जिला अशोकनगर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अशोकनगर, सुश्री ज्योति शर्मा सहायक कलेक्टर जिला खण्डवा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नेपानगर जिला बुरहानपुर और डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहायक कलेक्टर जिला नरसिंहपुर को अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया है।
लिस्ट देखें

