ग्वालियर/मध्यप्रदेश……………
प्रदेश के पशु पालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि जीवन में संघर्ष का विशेष महत्व है। संघर्ष से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि असफल होने पर निराश न हो बल्कि और अधिक ऊर्जा एवं मेहनत के साथ तैयारी करें। जिससे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। दरअसल, लाखन सिंह रविवार को रॉक्सी पुल स्थित ए.एस. अकेडमी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंबल रेंज के डीआईजी श्री अशोक गोयल, एकेडमी के संचालक,राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय यादव, सम्मानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
मंत्री लाखन सिंह एवं चंबल रेंज के डीआईजी श्री अशोक गोयल,ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकेडमी के संचालक को बधाई देते हुए कहा कि वे अकेडमी के माध्यम से गरीब बच्चों को नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है, यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि विद्यादान सबसे बड़ा दान है। प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होने पर विभिन्न क्षेत्रों छात्र-छात्राएं सेवाऐं देकर अपने अभिभावकों के साथ एकेडमी के संचालक एवं शिक्षकों का भी नाम रोशन करेंगीं।

