बता दें कि पड़ाव थाने के पास एक युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया युवती ने बीच सड़क पर सेना की गाड़ी मे तोडफोड की,पड़ाव थाना टीआई विवेक अष्ठाना के मुताबिक़ युवती घटना के वक़्त नशे मे थी। फिलहाल युवती को पड़ाव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नशे में चूर एक युवती का बुधवार देर रात बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहाँ शराब के नशे में उसने जमकर हंगामा किया। युवती इतने नशे में थी कि वो खुद को संभाल भी नहीं पा रही थी। नशा इतना परवान चढ़ा कि उसने आर्मी वालों के साथ बदसलूकी और गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर महिला स्टाफ के साथ चौराहे पर पहुंची और लड़की को हिरासत में ले लिया।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना ने बताया है कि युवती का मेडिकल करा लिया है और उसके खिलाफ धारा 34 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि कोई युवक इन्हें दिल्ली से लेकर ग्वालियर आया था ये एक होटल में रुके। इन लोगों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और युवती नशे की हालत में सड़क पर आ गई हंगामा कर दिया। उधर एक सूचना ये भी आ रही है कि हंगामा करने वाली युवती के अलावा कुछ और युवतियां भी पुलिस ने पकड़ी हैं इनकी संख्या चार बताई जा रही है। हालाँकि पुलिस ने अभी ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है।
