HomeNews Headlinesखुले में नवाज पढ़ने पर लगी रोक,पुलिस ने कंपनियों को नोटिस भेजा,गृह...

खुले में नवाज पढ़ने पर लगी रोक,पुलिस ने कंपनियों को नोटिस भेजा,गृह मंत्रालय ने माँगी रिपोर्ट

“पुलिस के मुताबिक,पार्क अथॉरिटी का है इसलिए किसी भी धर्म के लोगों को अगर उसका उपयोग करना है तो उसके लिए अथॉरिटी से इजाजत लेनी होगी”



नोएडा/उत्तरप्रदेश…………


पुलिस ने नोएडा में खुले में नमाज पढ़ने से रोक लगा दी है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाले पार्क में खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है। इसके लिए पुलिस ने इलाके में स्थित सभी कंपनियों को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक, अगर नोएडा सेक्टर-58 के इंडस्ट्रियल हब स्थित कार्यालयों के कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करते पाए तो इसके लिए संस्थान को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस नोटिस में ये साफ किया गया है कि अगर किसी कंपनी के कर्मचारी इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो कंपनियों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। आपको बता दें कि खुले में नमाज पढ़ने के लिए नोएडा के सेक्टर 58 के कंपनियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी थी। लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने वहां के पार्क में नमाज पढ़ी। इसी शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और इन कंपनियों को इस बारे में नोटिस भेजा गया है।



क्या है मामला…………..


मीडिया सूत्रोें के मुताबिक कहा जा रहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट के पास कुछ लोग पार्क में नमाज पढ़ने की इजाजत लेने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई। इसपर किसी तरह का फैसला आए बिना और कोई भी अनुमति मिले बिना ही लोगों ने बड़ी संख्या में वहां के पार्क में नमाज पढ़ी तो इस बारे में पुलिस के पास शिकायत की गई,इसको रोकने के लिए पुलिस ने नोटिस जारी किया और पार्क में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई। बताया जा रहा है कि सेक्टर-58 थाने में दोपहर के वक्त खासतौर पर पार्कों में नमाज पढ़े जाने की शिकायत मिल रही थी। नमाज पढ़ने वालों में अधिकतर आसपास स्थित कंपनियों के कर्मचारी हैं, ऐसे में कंपनियों से कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों को मस्जिद या ऑफिस कम्पाउंड में छत पर नमाज पढ़ने के निर्देश दें।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!