HomeNews HeadlinesNo1 Police डॉट कॉम ने उठाई थी माँग:खुशख़बरी अब से पुलिसकर्मियों को...

No1 Police डॉट कॉम ने उठाई थी माँग:खुशख़बरी अब से पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवकाश

“बता दें No1 Police डॉट कॉम ने पुलिसकर्मियों के अवकाश को लेकर एसपी से मुलाकात कर प्रमुखता से उनकी माँग उठाई थी”



जबलपुर/मध्यप्रदेश…………..


नया साल पुलिसकर्मियों के लिए खुशियों भरा होगा जिसके तहत जबलपुर पुलिस के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह जबलपुर में पुलिस कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। जिले के नए पुलिस कप्तान अमित सिंह ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। पुलिसकर्मियों के जन्मदिन एवं उनके परिजनों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे अवसरों पर हाफ डे या फुल डे छुट्टी का प्रावधान रखा गया है। साथ ही ड्यूटी से पाक्षिक या मासिक स्तर पर कूलिंग ऑफ रखा जाएगा। नए पुलिस कप्तान का कहना है कि पुलिसकर्मियों की थकावट को दूर करना और परिवार के साथ समय बिताने को लेकर यह उनका एक प्रयास है। इस प्रकार का प्रयास एसपी अमित सिंह ने रतलाम में भी किया था। एसपी का कहना है कि जब वे पुलिस की नौकरी करने के लिए आते हैं तो फिट रहते हैं, लेकिन कामकाज और घरेलू उलझनों के कारण उनकी फिटनेस कम हो जाती है। इस प्रकार के कूल ऑफ पुलिसकर्मियों के लिए मददगार होंगे।


No1 Police डॉट कॉम ने उठाई थी माँग एसपी ने दिए थे संकेत…………..


पुलिसकर्मियों में तनाव को दूर करने को लेकर No1 Police डॉट कॉम के प्रधान संपादक ने एसपी अमित सिंह से मुलाकात के दौरान एक इंटरव्यू में पुलिसकर्मियों के लिए अवकाश की मांग की थी जिसमें एसपी द्वारा चुनाव के बाद ये व्यवस्था लागू करने की बात कही थी।


वीडियो देखें…………



 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!