ग्रेटर नोएडा/उत्तरप्रदेश………..
लोगो की सुरक्षा में तैनात रहने वाले सीआईएसएफ कैम्प में उनका परिवार अपने साथियों से ही सुरक्षित नहीं है।इसकी वजह सीआईएसएफ कैप के एक सबइंस्पेक्टर द्वारा कांस्टेबल पद पर तैनात चालक पर अपनी पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगाना है। इतना ही नहीं सब इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। तो आरोप है कि कांस्टेबल ने सब इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
क्या है मामला……………
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सीएसआईएफ कैंप में सब इंस्पेक्टर अपने परिवार के साथ रहते है। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक कांस्टेबल ने मौका पाकर उनकी पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि जब उनकी पत्नी ने इसका विरोध कर उन्हें जानकारी दी।तो उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली र्इको थर्ड पुलिस को दी। आरोप है कि इस पर कांस्टेबल ने उन्हें आैर परिवार को को जान से मारने की धमकी दे दी। थाना ईको थर्ड में लिखाये गए शिकायत के अनुसार 10 नवंबर को कांस्टेबल ड्राइवर प्रभु ने उसकी पत्नी के साथ जबरन रेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात को लेकर पूरा परिवार खौफजदा था। लेकिन पीड़ित ने हिम्मत की और उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही फरार है।
