उज्जैन/मध्यप्रदेश…………..
किशनपुरा में रविवार देर रात दो बजे बदमाशों ने नागदा में पदस्थ प्रधान आरक्षक के घर पर गोलियां चलाई। इससे उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया। एक गोली खिड़की का कांच फोड़कर सीधे दीवार में जा लगी, वहीं दूसरी गोली घर के मुख्य द्वार के पास दीवार में लगी है।
क्या है मामला………….
पुलिस ने बताया कि विजय बड़गोत्या निवासी किशनपुरा प्रधान आरक्षक है तथा नागदा थाने में पदस्थ है। किशनपुरा में बड़गोत्या के दो पुत्र पवन व कृष्णा सहित अन्य परिजन रहते हैं। रविवार रात को परिवार घर में सो रहा था। रात करीब दो बजे अचानक पटाखे जैसी आवाज सुनकर परिजन की नींद खुल गई। पवन व कृष्णा ने पुलिस को बताया कि घर की पहली मंजिल की खिड़की का कांच फूटा हुआ था। दीवार में गोली धंसी हुई थी। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के पास भी गोली धंसी हुई थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। परिजन ने तत्काल डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोली के दो खाली खोखे बरामद किए हैं।
