HomeNews HeadlinesRPF की बड़ी कामयाबी:मुंबई से 2 किलो सोना लूटकर भागे आरोपी,जबलपुर RPF...

RPF की बड़ी कामयाबी:मुंबई से 2 किलो सोना लूटकर भागे आरोपी,जबलपुर RPF के हत्थे चढ़े

जबलपुर/मध्यप्रदेश…………..


जबलपुर आरपीएफ के हाथ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिसके अंतर्गत महाराष्ट्र के कलम्बोली थाना अंतर्गत इलाके में एक व्यापारी से दो किलो सोना लूटकर भागे दो आरोपियों को बुधवार को जबलपुर आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। रेल्वे पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियो का नाम शिवम पांडे और राम सुंदर है। दोनों आरोपी रीवा जिले के है और लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे।


क्या है मामला…………..


जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को मुंबई में एक सोना व्यापारी को चाकू मारकर उससे दो किलो सोना जिसकी कीमत करीब 60 लाख की थी वो लूटकर भागे थे। इस घटना के बाद से पूरी मुंबई में नाका बंदी कर तलाश की जा रही थी । इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलती है कि दोनो आरोपी शिवम पांडे और राम सुंदर ट्रैन से जबलपुर होते हुए रीवा जा रहे है। ये सूचना महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत ही जबलपुर आरपीएफ को दी जिसके बाद आज चैकिंग के दौरान आरपीएफ पुलिस ने दोनों आरोपियों को हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया है। रेल्वे पुलिस ने आरोपियो से लूट का सोना भी बरामद कर लिया है।आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद मुंबई की कलम्बोली थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद आज महाराष्ट्र पुलिस जबलपुर पहुँची और दोनो आरोपियो को रिमांड में लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!