“बता दें कि सतना कलेक्टर के संबंध में चुनाव आयोग को शिकायतें मिल रही थीं। उन पर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का आरोप भी लगा था इसके अलावा नगरीय प्रशासन आयुक्त गुलशन बामरा को अन्य दायित्व भी दिया गया है”
भोपाल/मध्यप्रदेश………..
चुनावी शिकायतों के चलते निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार अफसरों को हटाने का क्रम जारी है। राजगढ़ में एसपी और भिंड में कलेक्टर के तबादले के बाद अब सतना जिला कलेक्टर को बदला गया है। सतना कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला का तबादला कर अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन पदस्थ किया है, 2005 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल जैन सतना के नए कलेक्टर होंगे वर्तमान में राहुल जैन,नगर एवं ग्राम निवेश के संचालक के रूप में पदस्थ थे।
सूची देखें………….

