HomeNews Headlinesसराहनीय कार्य:बहादुर पुलिस कांस्टेबल ने अपनी जान पर खेलकर,आग में फसे लोगों...

सराहनीय कार्य:बहादुर पुलिस कांस्टेबल ने अपनी जान पर खेलकर,आग में फसे लोगों को बचाया

लखनऊ/उत्तरप्रदेश………….


यूपी पुलिस ने एक बार फिर शहरवासियों की रक्षा के लिए अपनी जान दाव पर लगा दी एक तरफ जहां विवेक हत्याकांड के बाद से पुलिस पर लगातार छींटाकशीं के मामले लगातार सामने आ रहें हैं। वहीँ दूसरी ओर पुलिस वाले आज भी अपने कर्तव्यों को पूरा करने में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। शिया पी.जी कॉलेज के पास लगी आग में पुलिस के एक जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग में फसें कई लोगों की जान बचाई।


क्या है मामला………….


चौक थाना क्षेत्र में शिया पीजी कालेज के पास एक घर में अचानक से आग लग गई। आग की विकराल लपटों में फंसे परिवार की चीख-पुकार सुन कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कांस्टेबल सन्नी सहरावत ने बहादुरी का परिचय देते हुए आग में घिरे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकला।

खिड़की तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हुए कांस्टेबल शनि को इस दौरान काफी चोटे भी आई हैं। मौजूद लोगों व पुलिस के आलाधिकारियों ने कांस्टेबल की बहादुरी की सराहना करते हुए कांस्टेबल शनि शेखावत को जल्द ही सम्मानित करने की घोषणा की है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!