भोपाल/मध्यप्रदेश.............
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दागी नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद संसद को इस मामले में कानून बनाने को कहा है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 67 विधायक पर आपराधिक मामला चल रहे हैं। इनमें से 42 ऐसे हैं जिनके खिलाफ मर्डर, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, दंगा भड़काने जैसे गंभीर अपराध का मामले दर्ज हैं। वहीं, तीन ऐसे भी विधायक हैं जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला अदालत में चल रहा है। लेकिन ये दागी विधायक इस बार भी चुनाव की दौड़ में शामिल हैं। लेकिन राजनीति में अपराधियों की घुसपैठ रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने संसद से कानून बनाने के लिए कहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि राजनीतिक दल अपने दागी उम्मीदवार मीडिया में तीन बार प्रचार करें। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर राजनीति में साफ सुथरे लोगों के आने की आस जागी है। लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। क्योंकि जब तक इस संबंध में कानून नहीं बनाया जाता इस पर अमल होना मुश्किल है।
मध्यप्रदेश में अलग-अलग पार्टियों के विधायक जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कांग्रेस विधायक..............
गिरीश कुमार (नरसिंहगढ़), गोपाल सिंह चौहान (चंदेरी), जीतू पटवारी (राउ इंदौर), के पी सिंह (पिछोर), महेंद्र सिंह (बमोरी), निशांत कुमार जैन (बासोदा), राजेंद्र कुमार सिंह (अमरपाटन), सोहनलाल बाल्मी (परासिया), सुखेंद्र सिंह (मऊगंज), तरुण भनोट (जबलपुर), बेस्ट विक्रम सिंह (राज नगर)।
बसपा से..........
बलवीर सिंह (दिमनी)
निर्दलीय............
निर्दलीय विधायकों में दिनेश राय मुनमुन (सिवनी), कल सिंह भंवर (थांदला)
बीजेपी के विधायक............
जयभान सिंह पवैया (ग्वालियर),जालम सिंह पटेल (नरसिंहपुर), सत्यपाल सिंह (सुमावली), नरेंद्र सिंह कुशवाह (भिंड), लाल सिंह आर्य (गोहद), रमेश मेंदोला (इंदौर फेस २),सुदर्शन गुप्ता (इंदौर), विश्वास सारंग (नरेला), सुरेंद्र सिंह (भोपाल मध्य), अमर सिंह यादव (राजगढ़), अंचल सोनकर (जबलपुर पूर्व), अरुण भीमावत (शाजापुर), बहादुर सिंह (महिदपुर), भंवर सिंह शेखावत (नागदा खाचरोद), इंदर सिंह परमार (कालापीपल), कालू सिंह (धर्मपुरी), मनोज पटेल (देपालपुर), मोती कश्यप (बड़वारा), मुरलीधर पाटीदार (सुसनेर), राजेश सोनकर (सांवेर), रमाकांत तिवारी (त्यौंथर), रंजना बघेल (मनावर), संजय पाठक (विजयराघवगढ़), संजय शर्मा (तेंदूखेड़ा), सतीश मालवीय (घट्टिया), वेलसिंह भूरिया (सरदारपुर)।