“बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी 2016 बैच की है और ट्रैनिंग के बाद से यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है”
मुजफ्फरनगर/यूपी……….
यूपी पुलिसकर्मियों द्वारा आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं कभी अत्याधिक काम का तनाव, तो कभी अवकाश न मिलना,तो कभी पारिवारिक कलह,तो कभी वेतन विसंगति पुलिसकर्मियों की मौत के सबब बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ। यूपी पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी से ठीक-ठाक अपने रूम पर पहुंची थी। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने मामले की छानबीन कर मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्या है मामला…………..
बता दें कि यूपी के मुजफ्फरनगर में कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल अनीता सिंह (22 वर्ष) ने बुधवार को अपने रूम पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अलीगढ़ में इगलास कस्बा की रहने वाली थी और ट्रैनिंग के बाद यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। वहीं बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी और उसका पति (शिवांक) रेलवे में हैं। उसके पति की पोस्टिंग गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर है। हालांकि पुलिस आत्महत्या का कारण जानने की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह पड़ोसियों ने सिविल लाइन थाने में महिला पुलिसकर्मी के सुसाइड की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की छानबीन कर मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसपी का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है जैसे ही आत्महत्या की वजह सामने आएगी तो उसे स्पष्ट कराया जाएगा।
No1 Police डॉट कॉम की अपील…………
No1 Police डॉट कॉम मृतक महिला कांस्टेबल की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करता है एवं प्रशासन से माँग करता है कि मृतक के परिजनों के लिए उचित आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव मदद करें। एवं वरिष्ट अधिकारिंयों से निवेदन करता है कि ऐसी दुःखद घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जिससे भविष्य में इन घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
