बॉयफ्रेंड होने के बड़े फायदे होते हैं अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड पत्रकार हो तो फिर क्या बात है। जी हां, पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड दूसरे ब्वॉयफ्रेंड से कहीं ज्यादा खास होते हैं। क्योंकि रिश्ते बड़े नाजुक होते हैं और कई बार हम इन्हें समझ ही नहीं पाते कि आखिर इन्हें कैसे संजोया जाए। ऐसे में काम आती है किसी अपने की सलाह। रोशनी की किसी किरण की तरह। लेकिन रिलेशनशिप को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है।
“आईये जानते हैं औरों से क्यों खास होते हैं पत्रकार बॉयफ्रेंड और क्या-क्या फायदे हैं इनके साथ रिलेशनशिप में रहने से”
1.भरोसेमंद होते हैं पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड……….
आपने कोई बात उसे बताई, कोई समस्या उसे बताई तो वह किसी और को नहीं बताएगा। वो अपने खास दोस्तों से भी आपकी बातें छिपा लेगा। ब्रेकअप भी कोई मसला नहीं।
2.पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड हर मुश्किल को आसान कर देगा……….
अगर आप कहीं भी फंसी हों, वो आपके पास फौरन पहुंच जाएगा। अगर वो खुद नहीं पहुंच पाए तो उसके पास आपकी मदद के अन्य तरीके भी हैं। वो किसी न किसी को आपकी मदद के लिए भेज ही देगा, चाहे वो उसके लिए शहर के मालिक यानि डीएम से भी बात क्यों न करनी पड़े।

3.पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड आपकी पसंद का रखते हैं ज्यादा ख्याल…………
पत्रकार से डेट करने का मतलब है कि वो आपकी हर बात का ध्यान रखेगा। आपको क्या खाना पसंद है कहां घूमना पसंद है और कब घूमना है। हर एक जानकारी उसके पास होती है। वो आपको शहर की सबसे अच्छी जगहों पर खाना खिलाने ले जाएगा, जबकि डॉक्टर, इंजीनियर बेचारों को शहर घूमने की फुरसत ही नहीं होती तो ये सबसे पहला फायदा है।
4.DM से लेकर मंत्री या फिल्मी सितारों से हो मिलना………..
पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड का ये फायदा सबसे खास फायदा है। अगर आपको किसी मंत्री से कोई काम है, तो जहां कोई भी नहीं पहुंच सकता, वहां से आपका ब्वॉयफ्रेंड आपका काम करा देगा। कोई फिल्मी सितारा आपके शहर में हो, और आपके पास इंट्री का पास भी न हो, तो भी आप उस सितारे से मिल सकती हैं और फोटो खिंचा सकती हैं।
5.एक कॉल पर मिलेगा समस्या का हल…………
पत्रकार से डेट करने का फायदा ये है कि लोग आपके सामने ज्यादा बहसबाजी नहीं कर सकेंगे। न ही कोई आपको धमकाने की जुरूरत करेगा। किसी भी थाने में कोई काम हो, आपके ब्वॉयफ्रेंड के एक कॉल से मामले का हल मिल जाएगा।
6.ट्रैवल करने में नहीं होगी कोई समस्या…………
अगर आपको अपने फ्रैंड्स या परिवार के साथ कहीं जाना है। तो आप अपने पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड से पहले से बोलकर टिकट को वीआईपी कोटा लगाकर कंफर्म करा सकती हैं। बस से अगर आपातकाल में अकेले भी यात्रा करनी पड़ जाए, तो पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड की हिदायत पर आप बस में सबसे ज्यादा सुरक्षित होंगी।
7.बखूबी समझते हैं आपको………….
आपका मूड बात करने का नहीं है, तो वो आपकी भावनाओं को समझेगा और डिस्टर्ब नहीं करेगा। अगर आपका मन ढेर सारी बातों का है,तो वो सुनेगा। पत्रकार अगर खूब बोलने वाले होते हैं, तो अच्छे श्रोता भी होते हैं।
8.भरपूर टाइम देगा पत्रकार ब्वॉयफ्रेंड…………
आपको कभी भी, किसी भी समय मिलने का मन करे, तो फोन घुमाएं और वो हाजिर। वो अपने हर काम को आपके लिए आगे खिसका सकते हैं। आप कहीं भी किसी भी मामले में फंस रही हैं, तो हर उपाय उनके पास होता है। क्या गिफ्ट देना है या गिफ्ट पर क्या मैसेज लिखना है, ये भी वो बता सकते हैं।
