HomeNews Headlinesगोलियों की जन्मदिन लीला:गोलियों की धाएँ-धाएँ से बना BJP नेता का जन्मदिन

गोलियों की जन्मदिन लीला:गोलियों की धाएँ-धाएँ से बना BJP नेता का जन्मदिन

“ग्वालियर के एसपी नवनीत भसीन ने इस घटना के वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं”



ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………


शहर में बीजेपी नेताओं के जन्मदिवस पर हर्ष फायरिंग का एक और मामला सामने आया है। जब प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया ने जन्मदिन पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान उनके आसपास कई नेता और लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई।


क्या है मामला………….


मामला ग्वालियर का है जहां BJYM नेता के जन्मदिन पर जमकर फायरिंग हुई। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया का जन्मदिन दो दिन पहले 16 सितम्बर को था। उनके यहां लोगों और नेताओं का जमावाड़ा लगा हुआ था। जहाँ हजीरा क्षेत्र में कुछ युवाओं ने नारेबाजी की, इसके बाद रायफल लेकर खड़े हो गए और फिर देखते ही देखते आसमानी फायर ठोकने लगे। यह सब वीडियो में कैद कर लिया और फिर फेसबुक और वाट्सएप जैसे सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट आते ही यह पूरे प्रदेश में वायरल हो गया और हर्ष फायर पर प्रतिबंध होने के बाद भी बंदूकें दिखाना और बगैर किसी ठोस कारण फायर करने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

उनके साथ जिलाध्यक्ष विवेक चौहान और कई लोग और भी मौजूद थे। यह मामला तब चर्चा में आया जब घटना का वीडियो सामने आया। वहीं मामले के बाद ग्वालियर के बीजेपी नेताओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक किसी का बयान सामने नहीं आया है। 


इनका कहना…………


मैं अपने कार्यकर्ताओं के दीवानेपन का सम्मान करता हूं, लेकिन हर्ष फायर करना गलत है। इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए। जब जन्मदिन मना रहे थे, उसी समय वहां मौजूद कुछ अनजान लोगों ने फायर किए हैं।


–-विक्रांत भदौरिया, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी-भाजयुमो।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!