HomeNews Headlinesवीडियो:बिजली की झालर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी,SP सहित...

वीडियो:बिजली की झालर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी,SP सहित 10 थानों का फ़ोर्स पहुँचा

“पत्थरबाजी में करीब 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है और दोनों समुदायों की शिकायत पर चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है जिनसे पूछ ताछ जारी है”



ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………


इंदरगंज थानांतर्गत बीती रात दो समुदाय के बीच झगड़ा हो गया। थोड़ी ही देर में झगड़ा उग्र हो गया और दोनों तरफ से पत्थर फेंके जाने लगे। सूचना पर 10 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया।


क्या है मामला………..


इंदरगंज थाना क्षेत्र के गेंडे वाली सड़क पर बीती रात शांति भाईचारे माहौल अचानक बदल गया और इसने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ गोल में गणेश जी की स्थापना की गई है। यही पर मोहर्रम की भी तैयारी चल रही है।  मोहर्रम की तैयारी में लगे लोग पूरे मोहल्ले में बिजली की झालर लगाना चाहते थे। और इसी बात को लेकर उनका गणेश प्रतिमा के पास बैठे लोगों से विवाद हो गया। विवाद थोड़ी ही देर में उग्र हो गया। मारपीट होने लगी और दोनों समुदायों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही 10 थानों का पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँच गया और दोनों समुदायों के लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। मौके पर एसपी नवनीत भसीन भी मौके पर पहुँच गए। उन्होंने लोगों से भाईचारे की मिसाल बनाये रखने की अपील की।


वीडियो देखें………..



 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!