देवास/मध्यप्रदेश……….
मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों द्वारा फाँसी पर झूलने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मामला मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ एक एएसआई ने गुरुवार सुबह सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सोसाइड से पता चला है कि एएसआई खराब स्वास्थ्य के कारण परेशान था। साथ मानसिक तनाव में था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है।
क्या है मामला……….
जानकारी के अनुसार नेमावर थाने में पदस्थ 50 वर्षीय चंद्रभान सिंह यादव थाना परिसर में ही अपने शासकीय भवन में रहता था। कुछ दिनों से उनकी पत्नी भी साथ में रह रही थी। नेमावर थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 6.00 बजे के करीब चंद्रभान सिंह यादव की पत्नी ने रोते हुए मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुँचकर देखा तो चंद्रभान सिंह पंखे से लटके हुए थे। उन्हें तुरंत उतारकर नेमावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर जीवन यादव ने उन्हें मृत घोषित किया ।
बिगड़ते स्वास्थ्य से थे परेशान सोसाइड नोट में किया जिक्र………..
सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह यादव नेमावर में शासकीय क्वार्टर में रहते थे। कुछ दिनों से उनकी पत्नी भी यहां रह रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि एक उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, मानसिक तनाव, काम में मन नहीं लगने का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच का रही है।
