HomeSliderजनाक्रोश के चलते दीपाली दुबे हत्याकांड की जाँच पुलिस ने सीआईडी को...

जनाक्रोश के चलते दीपाली दुबे हत्याकांड की जाँच पुलिस ने सीआईडी को सौंपी


टीकमगढ़/मप्र……..


बहुचर्चित दीपाली दुबे हत्याकांड मामले में लोगों के बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए टीकमगढ़ पुलिस के द्वारा जाँच करने के बाद जब पुलिस किसी परिणाम पर नही पहुँची तो जांच सीआईडी को सौंप दी गई


सीआईडी भोपाल के आईजी पीड़ित के घर पहुँचे……..


सीआईडी भोपाल के आईजी केसी जैन निवाड़ी पहुंचे थे और दीपाली के घर जाकर माता-पिता को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि 19 साल की दीपाली बीएससी की स्टूडेंट थी रोज की तरह 15 फरवरी को भी वह घर से कॉलेज को निकली थी लेकिन तीन दिन बाद उसकी बॉडी नदी में तैरती हुई मिली।

वहीं दीपाली के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह सही दिशा में काम नहीं कर रही है, बरना अभी तक हत्यारे पकड़े जा चुके होते। 


क्या था मामला………


अज्ञात लोगों ने दीपाली की हत्या कर बरुआसागर में उत्तरप्रदेश की सीमा से लगी एक नदी में फेंक दिया था।

बाद में उसका शव पुलिस ने नदी से बरामद किया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक इस हत्याकांड की तह तक नही पहुंच सकी

इतना समय बीत जाने के बाद परिजनों में भी जमकर आक्रोश है।

वहीं पुलिस के हाथ में घटना से जुड़े कोई भी सुराग हाथ न लगने के बाद मामले की जांच सीआईडी पुलिस को सौंपी गई है। 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!