HomeNews HeadlinesSI को थाना परिसर में सिगरेट का धुआं उड़ाना पड़ा महँगा,SP ने...

SI को थाना परिसर में सिगरेट का धुआं उड़ाना पड़ा महँगा,SP ने जुर्माना ठोका

ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..


अपनी बेबाक व दबंग छवि को पहचाने जाने वाले

आइपीएस नवनीत भसीन सामाजिक सरोकारों के मामलों में भी दूसरे अफसरों से अलग है ।

ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने अपने इसी सामाजिक सरोकार का एक बेहतर उदाहरण पेश किया है। एसपी भसीन ने थाना परिसर में सिगरेट पी रहे सब इन्स्पेक्टर पर 1000 रुपये का अर्थदंड लगाकर दण्डित किया।


क्या है मामला…….


दरअसल एसपी नवनीत भसीन शहर भ्रमण पर थे। वे इंदरगंज थाने पहुंचे तो थाने के गेट पर SI पीएस भदौरिया सिगरेट पीते मिल गए। एसपी को अचानक सामने देखकर SI भदौरिया सहम गए और सिगरेट छुपाने लगे लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। एसपी ने उन्हें फटकारते हुए ऐसा फिर नहीं करने की चेतावनी दी और 1000 रुपये का जुर्माना कर दिया।


सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान दंडनीय अपराध……..


एसपी ने जिले के सभी पुलिस कर्मियों को शासन आदेश याद दिलाते हुए चेतावनी दी कि सार्वजानिक स्थलों और शासकीय कार्यालय परिसर में धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने किसी भी कर्मचारी अधिकारी को थाने के अन्दर बीडी सिगरेट तम्बाकू का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। 

इंदरगंज पर अनुशासन का पाठ पढ़कर एसपी नवनीत भसीन करहिया थाने पहुँच गए । यहाँ उन्होंने थाना प्रभारी आरडी परिहार को उनके थाना क्षेत्र के सभी निगरानी शुदा बदमाशों की जानकारी होने पर 500 रुपये का नगद इनाम दिया। तो वहीं ASI घनश्याम वंशकार और यातायात थाने के आरक्षक सर्वेश राठौर को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर लाइन अटैच कर दिया। 


8 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज……..


एसपी नवनीत भसीन ने कार्य के प्रति लापरवाह शहर और देहात थानों के 8 पुलिस कर्मियों को भी लाइन अटैच किया है। इनमे गिरवाई थाणे के ASI विजय सिंह तोमर, बेहटा चौकी के प्रधान आरक्षक गंगा सिंह गुर्जर, उटीला थाने के आरक्षक महेंद्र यादव,हस्तिनापुर के रामप्रीत सिंह,बिजौली के हरिओम शर्मा, गिरवाई के राजेश सिंह तोमर और पुरानी छावनी के आरक्षक हुकुम सिंह और अजय शर्मा को लाइन अटैच कर दिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!