HomeNews Headlinesशहीद ASI को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई,मुख्यमंत्री ने 1...

शहीद ASI को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई,मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ आर्थिक सहायता की घोषणा की

भोपाल/मध्यप्रदेश……..


निशातपुरा थाने के एएसआई अमृतलाल भिलाल की मौत के बाद उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया है। वहीं उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने आज सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान, डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ल, आईजी भोपाल जय दीप प्रसाद, डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी, एसपी हमेंत चौहान और राहुल कुमार लोढ़ा सहित अन्य पुलिस के अधिकाकरी व कर्मचारी पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहीद एएसआई अमृतलाल भिलाला को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।श्रंद्धाजलि समारोह नेहरू नगर पुलिस लाइन में किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा और  उन्होंने ने भी भिलाला को शोक धुन के साथ श्रंद्धाजलि दी।


क्या था मामला………


गौरतलब है कि 10 दिन पूर्व वाहन चैकिंग के दौरान कार सवार तीन युवकों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया था। आरोपियों ने भागने के लिए भिलाला के कुचल  दिया था। बीती रात इलाज के दौरान भिलाला की मौत हो गई। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले 16 जून को वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार तीन युवकों ने एएसआई अमृतलाल भिलाला को रौंद दिया था। आरोपी कई मीटर तक एएसआई घसीटते हुए ले गए थे। घटना रात करीब 9:30 बजे की है। एएसआई अमृतलाल भिलाला निशातपुरा थाने में पदस्थ थे। वो गाड़ियों की रुटीन चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ़्तार कार को उन्होंने रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने अपनी गाड़ी चेकिंग के लिए नहीं रोकी और एएसआई भिलाला को रौंदते हुए गाड़ी दौड़ा ले गए। भिलाला करीब आधा किमी तक घसीटते चले गए। आगे जाकर आरोपी कार लेकर भाग निकले।

इस दिल दहला देने वाली घटना में भिलाला बुरी तरह जख्मी हो गए थे। पैर में दो फ्रैक्चर और कंधे की हड्डी टूट गयी थी। साथ ही पीछे के हिस्से की चमड़ी और मांस उधड़ गया था। तब से एएसआई भिलाला का भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस हादसे के अगले दिन कार के ड्राइवर सहित उसमें सवार 2 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया था। भिलाला 52 साल के थे।


मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित कर 1 करोड़ की आर्थिक सहायता के साथ शासकीय नौकरी की घोषणा……..


इस मौके पर सीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ है। आरोपियों पर तत्परता से कार्यवाही होगी। सरकार शहीद स्वर्गीय अमृतलाल भिलाला  के परिवार  को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी । प्रदेश सरकार परिवार वालो के कहने पर भी भिलाला की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके साथ ही सरकार द्वारा शहीद स्वर्गीय अमृतलाल भिलाला के बेटे या बेटी को शासकीय नौकरी दी जाएगी।


मुख्यमंत्री,डीजीपी सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की………






 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!