HomeNews Headlinesजम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा,यात्री फसे

जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा,यात्री फसे

उत्तरप्रदेश………


जम्मू तवी से सियालदह जा रही सियालदह एक्सप्रेस (13152) का इंजन अकबरपुर स्टेशन के पूर्वी आउटर पर पटरी से उतर गया। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल रूट को क्लियर करने की कोशिश जारी है अभी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में गुरुवार सुबह अकबरपुर स्टेशन के पास जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का इंजन डिरेल हो गया। जिसकी वजह से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है और हजारों यात्री फंसे हुए हैं।

फिलहाल, ट्रेन को इंजन से अलग कर दूसरे इंजन के सहारे फैज़ाबाद-सुल्तानपुर के रास्ते सियालदह के लिए रवाना किया गया। बेपटरी हुए इंजन को वापस पटरी पर लाने का काम जारी है। अधिकारीयों के मुताबिक कुछ घंटों में ही ट्रैक क्लियर कर लिया जाएगा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!