देशभक्ति जनसेवा का जज्बा अपने दिलों में लेकर पुलिस में भर्ती होने आए नव आरक्षकों का स्वागत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार से हुआ।
जबलपुर/मध्यप्रदेश……
नव आरक्षकों से मेडिकल फिटनेस के नाम पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जमकर चांदी काट रहे हैं मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर के जिला अस्पताल का है जहाँ चयनित नव आरक्षको से पैसे लेकर उनका मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है रिश्वत के इस खेल का सोशल मीडिया में जमकर वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी मेडिकल फिटनेस के लिए एक हजार रु से लेकर चार हजार रु तक की मांग कर रहे है, जो चायनित नव आरक्षक पैसे नही देता तो उनको फेल करने की धमकी दी जा रही है ऐसे मे अपनी नौकरी बचाने के लिए ये आरक्षक मुहमांगी रिश्वत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हाथों में थमा रहे हैं।
वायरल होने पर कलेक्टर और एसपी ने मजिस्ट्रियल जाँच का आश्वसान दिया…….
जबलपुर एस पी कुमार सौरभ ने इसे एक गंभीर लापरवाही माना है,उन्होंने कहा है अगर रिश्वत के इस खेल मे स्वास्थय विभाग के कर्मचारी-अधिकारियो सहित पुलिस का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी वही जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज ने इस वीडियो और रिश्वत मे शामिल कर्मचारी अधिकारियों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जाँच की बात कही है कलेक्टर छवि भरद्वाज ने भी माना कि जिस तरह से इस वीडियो में रिश्वत ली जा रही है ये एक गंभीर अपराध है जिसके लिए स्वतंत्र रुप से उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाही भी होगी।
अलग-अलग जाँच के अलग-अलग पास करने के रेट……..
जिला अस्पताल मे बैठे ये स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आँखो की जाँच का एक हजार रु ईसीजी टेस्ट का एक हजार रु और मेडिकल टेस्ट में पूरी तरह से पास होने के लिए चार हजार रु की मांग कर रहे है।
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मच गया है लिहाजा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी अब इस वीडियो को देखकर सकते मे आ गए है।
वायरल विडियो………
