लखीमपुर खेरी/उत्तरप्रदेश…….
दो पक्षों के विवाद सुलझाने के दौरान हुए हमले में चौकी इंचार्ज घायल हो गए जहाँ जिले में मंगलवार को एक चौकी इंचार्ज जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है लाठी डंडों हुए हमले में घायल चौकी इंचार्ज को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है दरअसल, दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे चौकी इंचार्ज पर एक पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
दो पक्षों के विवाद सुलझाने के दौरान हुआ हमला…….
इससे पहले कि चौकी इंचार्ज अजय शर्मा कुछ समझ पाते दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस दंबगों ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया उनका उपचार सीएचसी पलिया में चल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक हमले में घायल पुलिसकर्मी की पहचान अजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो मझगई चौकी के इंचार्ज बताए जाते हैं दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गए चौकी इंचार्ज अजय शर्मा को इसका जरा भी अंदेशा नहीं था कि उन पर हमला हो जाएगा।
