HomeNews Headlinesअनियंत्रित स्कूल वैन से तीन साल की मासूम असमय ही काल की...

अनियंत्रित स्कूल वैन से तीन साल की मासूम असमय ही काल की गार में समाई

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…….


ग्वालियर में सोमवार को बेकाबू स्कूल वैन ने तीन साल की मासूम बच्ची की जान ले ली

बहोड़ापुर इलाके में आने वाले चंदन नगर की रहने वाली तीन साल की डॉली शर्मा अपने पिता के साथ बड़ी बहन को छोड़ने के लिए आई थी बड़ी बहन को वैन बैठाने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे उसी दौरान मासूस डॉली वैन की चपेट में आ गई वैन के पहिए के नीचे आ जाने से डॉली की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए


ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश जारी…….


दुर्घटना जिस प्रकार से हुई, उससे लोगों ने प्राईवेट स्कूलों के प्रबंधन पर भी सवाल उठाया कि वह बिना व्यवसायिक लाईसेंस वाले चालकों को अपने स्कूलों की गाड़ियां थमाकर इस प्रकार की दुर्घटनाओं का अप्रत्यक्ष रूप से कारण बन रहे हैं।

हादसे के बाद ड्राइवर वैन लेकर भाग निकला बच्ची के घर वालों ने बहोडापुर पुलिस को खबर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया वहीं फरार ड्राइवर पुलिस सरगरमी से तलाश कर रही है पुलिस ने जिस स्कूल की यह वैन थी,उसके रिकार्ड से ड्राईवर का नाम पता मालूम किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!