शाजापुर/मध्यप्रदेश…………
शाजापुर में हुई 18 लाख रुपए की लूट का खुलासा हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के रकम भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने लूट प्रकरण में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी है।पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से लूट कांड का अहम सुराग मिल गया। पुलिस ने मामले में जब कड़ी से कड़ी मिलाई तब पता चला कि फरियादी ही लूट का मास्टरमाइंड है।
क्या था पूरा मामला…………..

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस अधीक्षक शाजापुर पंकज श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि दिनांक 15 जुलाई को थाना प्रभारी लालघाटी मनीष दुबे को दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि लालघाटी बाईपास पर एक व्यक्ति के साथ 18 लाख की लूट हो गई है। सूचना पर तत्काल रवाना होकर घटना की सूचना करता को ढूंढ कर घटना के संबंध में पता किया गया तो फरियादी के द्वारा बताया गया कि वह राजगढ़ से 18 लाख रुपए लेकर अपनी मारुति ब्रेजा कार में इंदौर जा रहा था कि बीच रास्ते में बाईपास पर एक काले रंग की बोलेरो ने उसको ओवरटेक कर गाड़ी रोक कर कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर 18 लाख लूट लिए। घटनास्थल थाना कोतवाली का पाए जाने से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली अजीत तिवारी को घटना के संबंध में सूचना देकर फरियादी को हमराह लेकर घटना के संबंध में पता किया गया फरियादी एवं उसके दोस्त राजपाल के द्वारा घटना के संबंध में अलग-अलग विवरण देने से घटना संदिग्ध पाई गई तथा घटना के संबंध में थाना शहर कोतवाली पर थाना प्रभारी कोतवाली अजीत तिवारी के द्वारा अपराध क्रमांक धारा 392 भादवी का दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुराने विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से सूचना करता एवं साक्षी की सीडीआर बुलाई गई तो उससे यह स्पष्ट हुआ कि घटना वाले दिन एक नंबर से राजपाल द्वारा लगातार चर्चा की गई थी जो नंबर हेमंत अग्निहोत्री निवासी नागदा हाल मुकाम रविंद्र नगर उज्जैन का पाया गया घटना के संबंध में पुलिस को बाईपास पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने हाईवे पर बने सभी टोल टैक्स को चेक करने का निर्णय लिया। संपूर्ण चेकिंग से यह पाया गया कि हाईवे पर बाईपास, ढाबे, टोल टैक्स पर पाए गए फुटेज में यह स्पष्ट हो गया कि फरियादी की कार के पीछे 1 घंटे तक कोई भी काले रंग की स्कार्पियो कार नहीं निकली है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि फरियादी घटना के संबंध में कुछ छुपा रहा है। थाना प्रभारियों ने मिलकर फरियादी से बारीकी से पूछताछ करना प्रारंभ किया गया तो उसके द्वारा यह स्वीकार किया गया कि कर्जा होने से उसके द्वारा फर्जी घट लूट की घटना की रिपोर्ट की गई थी। तथा 18 लाख रुपए अपने परिचित उज्जैन के हेमंत अग्निहोत्री निवासी रविंद्र नगर को मक्सी बाईपास पर बुलवाकर देना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी रिजवान पिता अब्दुल रज्जाक निवासी इंदौर एवं उसके साथी राजपाल निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर तत्काल उज्जैन दबिश देकर हेमंत अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 18 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।
एसपी ने की पुलिसकर्मियों के लिए इनाम की घोषणा………..
पुलिस ने फ़रियादी रिज़वान उसके साथी राजपाल निवासी इंदौर और उज्जैन निवासी हेमंत अग्निहोत्री को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर 18 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। इस लूट के मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर होने पर एसपी पंकज श्रीवास्तव ने टीम की तारीफ की है। वहीं थाना प्रभारी अजीत तिवारी,मनीष दुबे, उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा, प्रेमलता खत्री, आरक्षक कपिल, जसवंत, प्रदीप, कृष्णपाल, योगेन्द्र, राजेन्द्र, रामपाल, विकास, राजेश, अरविंद को पुरस्कार देने का एलान किया है।
