सोनभद्र/उत्तरप्रदेश……………
एक ओर सरहद पर जवान आम जनता की सुरक्षा के लिए दिनरात मुश्तैदी से तैनात हैं वहीं दूसरी ओर उनके
परिजनों को यूपी पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। दरअसल, सियाचिन में तैनात सोनभद्र जिले के एक सैनिक राधा रमण राय का वीडियो सामने आया है। जवान राधा रमण ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है। जवान का आरोप है कि, उसने चोरी की एक शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस उसके पिता व भाई को परेशान करने के लिए रात में छापे मारती है। साथ ही उनसे पैसे भी मांगती है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया- मामले की जांच सीओ पिपरी को सौंपी गई है।
क्या है पूरा मामला…………….
प्राप्त जानकारी के अनुसार,अनपरा थाना क्षेत्र के रेनुसागर निवासी राधा रमण राय सियाचिन में तैनात हैं। मेरे माता-पिता रेनूसागर कोलगेट में रहते हैं। आरोप है कि, दो वर्ष पूर्व पिता ने घर बनवाने की कोशिश की तो रेनुसागर चौकी इंचार्ज ने 25 हजार रूपए की मांग की। इस पर पिताजी ने पांच हजार रुपए एक सिपाही को दे दिया। लेकिन पुलिसकर्मी फिर भी उनके परिजनों को परेशान करते रहे। घर में तीन बार बिना कारण छापा मारा। बेवजह पिता को थाने में लाकर चार दिनों तक बंद रखा। मां कैंसर की मरीज हैं, फिर भी वो अनपरा थाने के चक्कर लगाती रहीं। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर मेरे माता-पिता रेनुसागर का घर छोड़कर गांव चले गए।
पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर…………
28 अप्रैल को रेनुसागर स्थित मेरे घर में चोरी हो गई। लेकिन, पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। पांच मई तक एफआईआर नहीं लिखी गई तो एसपी, आईजी, डीजीपी से शिकायत की तो एफआईआर लिखी गई। लेकिन, एफआईआर लिखने के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि मेरे माता-पिता और भाई को फंसाने की कोशिश की जा रही है।
इनका कहना है……………
एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जवान ने एक वीडियो और प्रार्थना पत्र उन्हें भेजकर अनपरा थाना क्षेत्र में उनके घर मेंं हुई चोरी की घटना की जांच कराने के लिए अनुरोध किया है। जवान ने संदेह के आधार पर पास में रहने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच करने पर पता चला कि जवान और आरोपी व्यक्ति के बीच एक जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है।
अनपरा एसएचओ और जिले स्तर से स्वाट टीम को चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया है। इसके अतिरिक्त पिपरी सीओ से जवान द्वारा पुलिस कर्मियों पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पिपरी सीओ वी.एस मिश्रा ने कहा कि जांच कर शीघ्र ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी जाएगी।
वीडियो देखें…………..
