ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………..
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महाराज पुरा थानांतर्गत
एयरफोर्स कर्मचारी ने कोरोना संक्रमण के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में तैनात दिलीप पुत्र श्रीराम टोंडवाल नाम का कर्मचारी डीडी नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। दिलीप हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था, यहां अकेला ही रहता था।
क्या है पूरा मामला………………
प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज सुबह जब वह देर तक नहीं जागा, तो उसके पड़ोसी किरायेदारों ने उसका दरवाजा खटखटाया। फिर भी नहीं जागा तो लोगों ने पुलिस को खबर दी। महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर दिलीप फांसी पर लटका हुआ था। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है बताया जा रहा है, कि दिलीप कल अस्पताल भी गया था जहां उसे स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया था। लेकिन होम क्वारंटाइन होने की सलाह दी गई थी। दिलीप ने आखिरकार फांसी क्यों लगाई इन सब का जिक्र सुसाइड नोट में है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि दिलीप ने खुदकुशी क्यों की अभी इसकी तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन कहीं ना कहीं उसे कोरोना का डर जरूर था।
वीडियो देखें…………..
