भोपाल/मध्यप्रदेश…………..
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेमोरियल हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर रमनप्रीत कौर ने फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। डॉक्टर रमनप्रीत कौर पंजाब की रहने वाली थी। वह भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के हॉस्टल में रहती थी। आत्महत्या करने के कारणों का फ़िलहाल पता नहीं चल सका है। निशातपुरा पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।
