HomeNews Headlinesमप्र में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का स्वागत मुँह काला करके हुआ

मप्र में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का स्वागत मुँह काला करके हुआ

उज्जैन/मध्यप्रदेश…….


मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुजराती पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल का मुंह काला कर दिया गया।

इसके लिए उन पर स्याही फेंकी गई आशंका जताई जा रही है कि गुर्जर महासभा के एक युवक की ओर से स्याही फेंकी गई है

घटना के बाद हार्दिक के पास मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की है

बताया जा रहा है कि पाटीदार नेता और पटेल नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल उज्जैन के पास एक होटल में पहुंचे थे यहां पर उनका स्वागत चल रहा था इसी दौरान मिलिंद गुर्जर नामक एक व्यक्ति ने उन पर स्याही फेंक दी स्याही आसपास मौजूद लोगों पर भी गिर गई घटना के बाद पटेल के समर्थकों ने स्याही फेंकने वाले को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

याद दिला दें कि हार्दिक पटेल इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने मप्र के कई जिलों में पाटीदार किसानों से बातचीत की एवं उन्हे संबोधित किया।

हार्दिक ने शनिवार को एक ट्वीट करके यह भी कहा था, 'मध्यप्रदेश में आया हूं और नीमच जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसानों से मिलने और उनकी बात करने आया हूं और मुझे रोका जा रहा है।

आजाद हिंदुस्तान में यह हम सब के लिए शर्म की बात है। जागृत हो हिंदुस्तान की जनता, जय हो जनता।' 


सिंधिया का किया समर्थन…….


हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को कहा था कि वह कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश में सीएम उम्मीदवार बनाने का विरोध नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, 'यदि कांग्रेस मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है, तो हम इसका विरोध नहीं करेंगे। मेरा तो व्यक्तिगत रूप से भी मानना है कि सिंधिया को आगे लाना चाहिए।' 


बीजेपी के खिलाफ उगला ज़हर…….


हार्दिक ने यह भी कहा था कि मध्य प्रदेश में पिछले करीब 15 वर्षों के बीजेपी सरकार के राज को परिवर्तित करना है, यहां की व्यवस्था को परिवर्तित करना है लेकिन यह तभी संभव है, जब जनता जागरूक होगी।

उन्होंने कहा कि हम उनका विरोध करते हैं जो सरकारें वादे करती हैं लेकिन निभाती नहीं हैं। 

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, सीएम शिवराज सिंह और इंदौर के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को लेकर आपत्तिजनक शब्द भी कहे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!