ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………….
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वेलेंटाइन सप्ताह के पहला दिन दुःख भरा रहा। जहाँ किले से गिरकर युवक-युवती की मौत हो गयी। युवक की पहचान एसएएफ के आरक्षक अरुण कुमार के रूप में हुई है। वहीं युवती की शिनाख्त वर्षा वर्मा के रूप में हुई है और वो एसएएफ जवान की पड़ोसी हैं। दोनों ही ग्वालियर के बिरला नगर में निवासी थे। हादसा, हत्या या आत्महत्या फ़िलहाल पुलिस जाँच कर रही है।
क्या है पूरा मामला……………
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,ग्वालियर किले पर हर रोज की तरह पर्यटक की चहल पहल थी। इसी दौरान किले के उरवाई गेट इलाके में दीवार से एक युवक और युवती तलहटी में चट्टान पर गिरे। ऊंचाई से नीचे गिरने पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फोर्ट व्यू कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने घटना को देखा और पुलिस को जानकारी दी। बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक अरुण के रिश्तेदार भागीरथ ने बताया कि युवती वर्षा वर्मा की शादी 29 जनवरी को हुई थी। वो और अरुण अच्छे दोस्त थे। अरुण के बड़े भाई अनिल की इसी महीने 3 तारीख को शादी हुई थी और दो दिन पहले 5 फरवरी को रिसेप्शन था। शादी में सिलसिले में अरुण 26 जनवरी से 17 फरवरी तक छुट्टी लेकर आया था।बहोड़ापुर पुलिस थाना के जांच अधिकारी वीके सिह ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों के बयान ले रहे हैं। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि चर्चा इस बात को लेकर भी है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

