“बता दें कि दतिया जिले के 23 थानों में से केवल इन तीन थाना प्रभारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया”
दतिया/मुरैना/मप्र…………..
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गृहमंत्री बाला बच्चन ने गुरुवार को कोतवाली टीआई और दो थाना प्रभारियों का मुरैना में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया। जानकारी के अनुसार लूट,हत्या,चोरी एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ सहित अन्य अपराधों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह दांगी, जिगना थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा और सोनागिर थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर का गुरुवार को मुरैना में आयोजित सम्मान समारोह में गृहमंत्री बाला बच्चन ने शील्ड देकर सम्मान किया। दतिया जिले के 23 थानों में केवल इन तीन थाना प्रभारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चंबल एडीजी डीपी गुप्ता, डीआईजी चंबल अशोक गोयल एवं भिंड एसपी रुडोल्फ अल्वारेस सहित चंबल संभाग के सभी वरिष्ठ शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।
जिगना थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा
कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह दांगी
