“बता दें कि जवान की मौत के बाद चुनाव आयोग ने उनके परिजनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है इसके अलावा बैतूल क्षेत्र में ही कोटवार नंदूलाल नागले की मृत्यु हो गई थी इन्हें भी सहायता राशि मंजूर की जा रही है”
बैतूल/मध्यप्रदेश…………
मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के पोलिंग बूथ क्रमांक 60 में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। होमगार्ड जवान का नाम महेश दुबे है, जो जबलपुर की कंपनी के साथ बैतूल आया था। इसी क्रम में बीते रविवार की रात महेश टॉयलेट में गया, जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तब उसके साथियों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद देखा कि महेश बेसुध पड़ा हुआ था। महेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद महेश का पार्थिव शरीर उसके घर जबलपुर भेज दिया गया है। वहीं निर्वाचन आयोग को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।
इनका कहना………..
इधर, मामले में बैतूल होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एस. आर. आजमी ने कहा कि जबलपुर से 510 जवानों के फोर्स के साथ होमगार्ड महेश भी आया था। इनकी ड्यूटी आंगनबाड़ी केंद्र शिवाजीनगर के मतदान केंद्र क्रमांक 60 लगी थी। इसी क्रम में रात स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर कुछ जांच करते उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
