नोएडा/उत्तरप्रदेश……….
फिल्मों में दबंग पुलिसवाले की इमेज ने खूब सुर्खियां बटोरी पर असल जीवन में दबंग पुलिसवाला क्या होता है इसका जीता जागता उदाहरण यूपी के नोएडा में देखनें को मिला क्योंकि?? इस पुलिसवाले ने अपनी जान पर खेलकर अदम्य साहस का परिचय तो दिया ही साथ ही खाकी को भी गौरवान्वित किया।
नोएडा में आग में जल रहे घर को और नुकसान से बचाने के लिए एक उप निरीक्षक अपनी जान की परवाह किए बिना धधकती आग में अंदर कूंद गया और वहां से दो रसोई गैस सिलेंडर निकाल लाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बिलासपुर के आलमखानी के एक घर में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित की अगुवाई में स्थानीय पुलिस चौकी की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।
क्या है पूरा मामला………..
दनकौर के एसएचओ समरेश सिंह ने बताया कि दोपहर बाद करीब सवा तीन बज पुलिस मौके पर पहुंची। गीता और फूल सिंह के घर के बाहर भीड़ थी। किसी ने अधिकारियों को बताया कि घर के अंदर एलपीजे के दो सिलेंडर रखे हुए हैं। एसआई अखिलेश दीक्षित अपने अदम्य साहस और सूझबूझ से आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घर के लोगों ने पुलिस को बताया कि घर में 2 सिलेंडर रखे हुए है। उनको बाहर नहीं निकाला गया तो हादसा बड़ा हो सकता है।

इसके बाद दीक्षित ने पड़ोस के घर से एक कंबल लिया और उससे अपने शरीर को ढका तथा घर में घुस गए और सिलेंडर निकालकर बाहर आ गए ताकि बड़े नुकसान को रोका जा सके। बाद में पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया और इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
