भोपाल/मध्यप्रदेश…………
राजधानी में सरेआम पुलिस अधिकारी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मध्यप्रदेश की राजधानी में पीएचक्यू डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अवधपुरी थाना क्षेत्र में बीकानेर स्वीट्स के पास रहने वाले डीएसपी अहिरवार को उनके परिचित ने घर में घुसकर गोली मार दी। अहिरवार पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला………..
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में डीएसपी को नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। बताया जाता आपसी रंजिश जमीन को लेकर बताई जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुल कर सामने आएगा। पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंच चुके हैं।
इनका कहना………..
पुलिस के मुताबिक डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की गई है। भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद के मुताबिक डीएसपी गोरेलाल अहिरवार के परिचित हिमांशु सिंह ने प्रापर्टी विवाद के चलते उनकी घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नामजद आरोपी की पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है।