HomeNews HeadlinesNo1 POLICE डॉट कॉम SALUTE YOU:लोगों की जान बचाने के लिए सांड...

No1 POLICE डॉट कॉम SALUTE YOU:लोगों की जान बचाने के लिए सांड को पकड़ने मैदान में कूद पड़ा जांबाज सिपाही

“बता दें कि सांड को भगाने के लिए कार्यकर्ता, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने खासी मशक्कत की आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को किसी तरह भगाया गया, तब प्रशासन की जान में जान आई”



कन्नौज/उत्तरप्रदेश………..


उत्तरप्रदेश के कन्नौज में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा के दौरान एक सांड घुस आया जिसने कई लोगों को मारकर घायल कर दिया। लेकिन एक जांबाज सिपाही ने फुर्ती दिखाते हुए लोगों की जान बचाने के लिए बिगड़ैल सांड को पकड़ने मैदान में कूंद पड़ा हालांकि इस भीड़ में जवान का कोई अपना नही था फिर वह सांड के साथ ज़िंदगी और मौत के खेल में दो-दो हाथ करने को तैयार हो गया। पुलिस जवान के इस साहस की चहुँ ओर प्रसंसा हो रही हैं। सिपाही के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहें हैं। जिसमे सिपाही की काफी तारीफ हो रही है। अखिलेश यादव ने तो ऐलान भी कर दिया है कि अगर सरकार बनी तो घायल सिपाही को इसी मैदान में सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



क्या था मामला…………


कन्नौज में गुरुवार को एक रैली के दौरान एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। सपा-बसपा और आरएलडी महागठबंधन का संयुक्त रैली में अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती पहुंचने वाली थीं। लेकिन इन दोनों नेताओं के पहुंचने से सभा के बीच में एक सांड घुस आया और वहां जमकर तांडव मचाया, जहां अखिलेश यादव और मायावती हेलीकॉप्टर उतरने वाला था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं की मदद से सांड को मैदान से हटाने में मदद मिली तब जाकर गठबंधन के नेताओं का हेलीकॉप्टर जमीन पर उतारा जा सका। इस घटना को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश ने मंच से अपने संबोधन में सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा, वहीं, उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर ट्वीट कर सूबे की सरकार पर तंज कसा।


‘विकास’ पूछ रहा है


उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, ‘विकास’ पूछ रहा है: आजकल आप देख रहे हैं कि नहीं कि किस तरह अनाथ सांडो का गुस्सा बढ़ता जा रहा है? कल रैली में एक सांड अपना ज्ञापन देने घुस आया और भाजपा सरकार का गुस्सा बेचारे सिपाही पर निकाल डाला, जब उसे बताया कि ये उनको बेघर करने वालों की रैली नहीं है, तब जाकर वो शांत हुआ।


रैली के बाद किया ये ट्वीट……….


कार्यक्रम के बाद योगी सरकार पर इस मामले को लेकर तंज कसते हुए अखिलेश यादव एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, '21 महीनों में हमने एक्सप्रेस-वे बनाया था, लेकिन पिछले 2 सालों में जनता 5 करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है। अगर सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो ग़रीब किसानों का क्या हाल हो रहा होगा यह बस वही जानते होंगे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!