“बता दें कि नक्सली जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तो इसके बहिष्कार के लिए हमले तेज कर देते हैं उनका चुनाव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का विरोध करने का लंबा इतिहास रहा है”
कांकेर/छत्तीसगढ़……….
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आजकल राज्य में सुरक्षाबलों की मौजूदगी को बढ़ा दिया गया है ऐसे में जवान लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि मतदान वाले दिन किसी तरह की दिक्कत ना आए। नक्सली लगातार आम लोगों से वोट ना डालने की अपील करते रहे हैं, ऐसे में राज्य में सुरक्षाबलों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में बड़ी वारदात कर दहशत फैलाने की कोशिश की। क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को सुरक्षा प्रदान करने और सर्चिंग के लिए गुरुवार को प्रतापपुर के महला बीएसएफ कैंप से रवाना हुई ए कंपनी पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। हमले में एक एएसआइ सहित चार जवान शहीद हो गए। बीएसएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।
क्या है मामला…………
बीएसएफ कैम्प महला की 114वीं वाहिनी की ए कंपनी गुरुवार सुबह महला कैंप से डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम कटगांव के पास हो रहे पुलिया निर्माण कार्य को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सहायक सेनानी गोबु कुमार के नेतृत्व में रवाना हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
जिस पर बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इसके बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।
ये जवान हुए शहीद……….
मुठभेड़ में सहायक उप निरीक्षक विपुल वोरा, आरक्षक सीलम रामकृष्णा, आरक्षक तुमेश्वर, आरक्षक इशरार खान शहीद हो गए। सहायक सेनानी गोबु कुमार व निरीक्षक गोपाल रांग भी इस मुठभेड़ में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायुपर ले भेजा गया। शहीद जवानों के पार्थिव शव को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।
No1 POLICE डॉट कॉम की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि………..
नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवानों को No1 POLICE डॉट कॉम की समस्त टीम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं। एवं ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि शहीद के परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करे।
नक्सली हमलें में शहीद जवानों की सूची……
1- विपुल वोरा, एएसआइ, ग्राम धोनखोवा थाना गौरी सागर जिला शिवसागर असम।
2- सीलम रामकृष्णा, आरक्षक, रामचंद्रपुरम जिला ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश।
3- तुमेश्वर, आरक्षक, कुर्सीटिकुल, पोस्ट डोंगरगांव जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़।
4- इशरार खान आरक्षक, ग्राम दक्षिण गोलकडीही थाना तिसरा जिला धनबाद झारखंड।
