HomeNews Headlinesबड़ी कामयाबी:दिल्ली पुलिस ने 50 पिस्टल के साथ 2 तस्करों को दबोचा,MP...

बड़ी कामयाबी:दिल्ली पुलिस ने 50 पिस्टल के साथ 2 तस्करों को दबोचा,MP से जुड़े तस्करों के तार

“बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 50 पिस्टल के साथ दो लोगो को पकड़ा है हथियारों की ये खेप एमपी के बड़वानी से दिल्ली लायी गयी थी”



नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश………..


दिल्ली पुलिस ने के हाथ आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी दरअसल एमपी से हो रही अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ा भंडाफोड़ किया है। दरअसल लोकसभा चुनाव से एन पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ़्तार कर उसने 50 ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की हैं। ये खेप मध्य प्रदेश के बड़वानी से लायी गयी थी और दिल्ली-एनसीआर के किसी गैंगस्टर को सप्लाई की जाना थीं। आरोपी लंबे समय से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। दिल्ली के साथ वो हरियाणा में भी हथियारों की खेप पहुंचाते थे।



क्या है मामला………..


हथियारों की ये खेप दिल्ली एनसीआर के एक गैंगस्टर को सप्लाई होना थी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में हथियारो की ये खेप पकड़ में आने से पुलिस भी सकते में हैं। पकड़े गए दोनो आरोपी मध्य प्रदेश के बड़वानी के रहने वाले हैं। ये एक पिस्टल 25 से 50 हजार में गैगस्टर को बेचते थे। ये तस्कर दिल्ली-एनसीआर से आगे पानीपत सहित हरियाणा के और भी कई शहरों में अवैध हथियार सप्लाई करते थे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!