HomeNews Headlinesदिनदहाड़े आरक्षक ने इंसास रायफल से व्यापारी को गोली मारी,मौत,पुलिस ने मिनिटों...

दिनदहाड़े आरक्षक ने इंसास रायफल से व्यापारी को गोली मारी,मौत,पुलिस ने मिनिटों में आरोपी को पकड़ा

रायपुर/छत्तीसगढ़…………


रायपुर शहर के पचपेड़ी नाका स्थित श्रीसाईं मोटर्स के मालिक संजय अग्रवाल को आरक्षक द्वारा गोली मारने की घटना समाने आई है। व्यापारी संजय अग्रवाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


गाड़ी का विवाद बना व्यापारी की मौत का कारण…………


जानकारी के मुताबिक सीएएफ के सिपाही मनोज सेन ने संजय अंग्रवाल से 3.50 लाख रुपए में एक कार खरीदी थी। कार में पिकअप को लेकर खराबी थी, संजय ने इसे सुधरवाने की बात कही थी। इसी विवाद को लेकर सिपाही ने सर्विस इंसास से संजय को दफ्तर में दो गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान दफ्तर में 15 कर्मचारी मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी दौड़ तब तक सिपाही भाग निकला। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रायपुर सीएएफ का आरक्षक मनोज सेन है और उसने अपनी इंसास रायफल से संजय अग्रवाल पर गोली चलाई थी। घटना की वजह पैसों का लेन देन बताई जा रही है। संजय जब अपने केबिन में बैठे थे तो आरक्षक ने बाहर से ही गोली चलाई गोलियां सीधे उन्हें लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। केबिन में लगे कांच पर गोलियों के निशान बन गए हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!