No1 Police डॉट कॉम ( Web News Portal ) का उद्देश्य पुलिस विभाग की उभरती हुई सुधरती छवि को जनता तक पहुँचाना है साथ ही आमजन की आवाज़ को पुलिस विभाग तक पहुँचाना है। आमजन को भी ये समझने की जरूरत है कि पुलिस भी हम में से ही समाज का हिस्सा है। क्योंकि पुलिस महासागर के समान है, अगर महासागर की कुछ बूंदें मैली है तो इसका मतलब ये नही की सम्पूर्ण महासागर मैला है। साथ ही आमजन को पुलिस के इस दर्द को भी समझना जरूरी है कि बहुत ही सीमित संसाधनों में दिन रात अपने प्रियजनों से दूर रहकर त्योहारों में भी बेहतर से बेहतर पुलिसिंग हमें उपलब्ध करायी जाती है। जब हम त्योहारों में अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने में व्यस्त होतें है। उस समय मे भी पहले से दुगनी ड्यूटी के साथ दिनरात मुस्तैदी से हमारी सुरक्षा के लिए अपने सुखों का त्याग करतें है। इसलिए ये कहना गलत नही होगा कि पुलिसवालों के लिए कोई दिन खास नही होता क्योंकि इनका कभी अवकाश नही होता। इन विषम परिस्थितियों में कभी-कभी कुछ कठोर कदम भी उठाने पड़तें है ऐसी स्थिति में पूरा दोष पुलिस विभाग पर मढ़ देना उचित नही है। आज के युग मे पुलिस की आवश्यकता सभी को है पर, पसंद किसी को नही आज हम सभी को मिलकर एक नई सोच की सुरुआत करने की अत्यंत आवश्यकता है।
जय हिंद जय भारत………..
गौरव शर्मा (पुजारी No.1)
प्रधान संपादक एवं संचालक Email: [email protected] Mob.: 9907012896
error: Content is protected !!